नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पकड़ा निवासी प्रवीण ठाकुर को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि प्रवीण ठाकुर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इस बात की सूचना ग्रामीणों ने फोन से दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
सूचना मिलने के तत्काल बाद गश्ती गाड़ी को भेजा गया। पुलिस ने जाकर आरोपी प्रवीण ठाकुर को पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कमर से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। नवगछिया थाना में युवक पर आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
