नवगछिया। गोपालपुर पुलिस पर करारी तीन टँगा के एक युवक पर मारपीट व अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। घायल की पत्नी ने इस संबंध में नवगछिया पुलिस अधीक्षक सहित मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को आवेदन दिया है।

गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा निवासी गौतम यादव की पत्नी कविता देवी ने गोपालपुर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते शुक्रवार की आधी रात को जब मैं अपने पति के साथ घर में सोई थी तभी अचानक गोपालपुर पुलिस के अफसर व पुलिसकर्मी मेरे घर पर आए तथा मेरे पति गौतम यादव को बिना कुछ बताए ले जाने लगे पूछने पर मेरे पति को मेरे सामने ही भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। लात-जूते लाठी व कुंदे से मेरे पति की पिटाई शुरू कर दी। मेरे पति को घसीट कर गोपालपुर थाना ले गए। थाने पर मैं भी पीछे से गई तो मैंने देखा कि मेरे पति के साथ पुलिस वाले बेरहमी से लाठी- कुंदे से पिटाई कर रहे हैं।

मेरे पति की पिटाई पुलिस वालों ने तब तक की जबतक वे बेहोश नहीं हो गए। जब पुलिस वालों को लगा कि मेरे पति मरनासन्न हो गए तब जाकर मेरे पति को गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्यकेंद्र में इलाज के लिए लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखकर गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। मायागंज अस्पताल भागलपुर में मेरे पति गोपालपुर पुलिस की पिटाई व बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के बाद जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं तथा उनकी हालत काफी खराब है। आवेदन में पीड़िता ने आरक्षी अधीक्षक से इस घटना की जांच करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है।

गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आरोप गलत है। न्यायालय से वारंट जारी होने पर पुलिस वारंटी को पकड़ने गई तो वह छत से कूद गया। पूरे गांव ने इसे देखा है, चोट लगने के बाद उसका इलाज गोपालपुर पीएचसी में करवाया गया। अभी उसका मायागंज में इलाज चल रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *