नवगछिया । एसपी सुशान्त कुमार सरोज ने गुरुवार के दोपहर को गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान गोपालपुर पुलिस पर शातिर अपराधी सोनू यादव के फाइरिंग करने के मामले की जांच की। एसपी ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को अपने घर में शरण नहीं देना चाहिए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 345
उन्होंने गोपालपुर के थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि 48 घंटे के अंदर भवेश यादव और सोनू यादव को गिरफ्तार करें या दोनों आत्मसमर्पण करे। 48 घंटे के अन्दर आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय से कुर्की वारंट प्राप्त कर उनके घरों को बुलडोजर से नष्ट करने को कहा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
