नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा ओपी थानाध्यक्ष महताब खां ने लंबित मामलों में फरार चल रहे स्थायी वारंटी भवानीपुर के बबलू यादव उर्फ जंत्री यादव, पिता स्व. कमली यादव को गिरफ्तार किया है। रंगरा थानाध्यक्ष ने मंगलवार सुबह उसे भवानीपुर गुमटी नं. 10 से गिरफ्तार किया है।

एसपी नवगछिया सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते बताया कि हत्या, पुलिस पर फायरिंग व दो अन्य मामले में वह फरार चल रहा था। उस पर न्यायालय का चार चार स्थायी वारंट था। नवगछिया पुलिस को काफी दिनों से

उसकी तलाश थी।

दो शराबी धराये

नवगछिया। रंगरा थानाध्यक्ष महताब खां ने सहोउड़ा निवासी रोहित कुमार और मुरली निवासी चन्दन कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *