नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के मिरजाफरी गांव में शनिवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें फायरिंग होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए मोजाहिद अंसारी एवं हुमायूं अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर एक पक्ष से अफसार अंसारी ने थाने में आवेदन दिया है।

जिसमें गिरफ्तार दोनों आरोपी सहित उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर जबरन मारपीट करने एवं जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *