जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में गुरुवार से पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। उद्‌घाटन विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने किया। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकों से दोस्ती करें, इससे जीवन के हर समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे मोबाइल पर ज्यादा समय बीता रहे हैं।

यह उनके साथ समाज और परिवार के लिए ठीक नहीं है। अगर बच्चे किताबों का अध्ययन करें तो जीवन में वे काफी आगे बढ़ सकते हैं। पुस्तक मेला में कॅरियर से संबंधित किताबें, धार्मिक, हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी की साहित्यिक पुस्तकें मिल रही हैं। हास्य और संगीत पुस्तकों के स्टॉल पर बच्चों की अधिक भीड़ थी।

कॅरियर से संबंधित पुस्तकें लोगों को कर रहीं आकर्षित

मेला में कॅरियर पाथ फाइंडर चार्ट, और कॅरियर वृक्ष नामक पुस्तकें भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। विनोद आजाद द्वारा लिखित लोक गाथा बाबा विशु रावत चरवाहा धाम पचरासी को भी प्रदर्शित किया गया। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के शिक्षक आरएन ठाकुर, बीसी झा, अमूल्य कुमार वर्मा, मो. खालिद अख्तर, मो. एम इकबाल, नीरज, चन्दन, अजीत कुमार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *