कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर कटरिया सिमर गाछ के समीप पूर्णिया से नवगछिया की ओर जा रहे बाइक सवार को नवगछिया से पूर्णिया की ओर आ रहे हाइवा ने मंगलवार को दोपहर लगभग 2 बजे रौंद दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शम्स कमर, 32 वर्ष झिलझिली, किशनगंज निवासी सरकारी शिक्षक हैं तथा जमुई में पोस्टेड है। वह अपने घर किशनगंज से अपने साले के साथ जमुई विद्यालय जा रहे थे। सामने से आ रही बेलगाम हाईवा ने बाइक सवारों को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही शम्स कमर की मौत हो गई। उनका साला शादाब आलम 18 वर्ष ग्राम झल्टा ,महियारपुर किशनगंज सड़क के बाईं ओर फेंका गया।

घायल शादाब आलम ने बताया कि वह बाइक सहित हाईवा के सहित घिसटता चला गया तथा हाईवा का टायर उसके दाएं पैर पर चल गया। जिससे उसके दाएं पैर की हड्डी कई जगह से टूट गई। घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों के द्वारा पहुंचकर कुरसेला थाना को इसकी सूचना दी गई तथा सड़क जाम कर दिया गया।

कुर्सेला पुलिस ने दोनों घायलों को कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत शम्स कमर को मृत घोषित कर दिया तथा शादाब आलम का प्राथमिक उपचार कर बेहतर स्वास्थ सुविधा के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *