प्रखंड के 3 पंचायत में पैक्सों में 59 प्रतिशत मतदान हुआ। खैरपुर कदवा पैक्स अध्यक्ष पद पर पंकज जायसवाल विजयी हुए। जमुनिया पैक्स अध्यक्ष पद पर अजय कुमार सिंह विजयी हुए। इन्हें कुल 699 मत प्राप्त हुए। ढोलबज्जा के पैक्स अध्यक्ष पद पर खोखा मंडल विजयी हुए। इन्हें कुल 267 मत मिले। दूसरे स्थान पर कुमार रामानंद सागर को 232 मत प्राप्त हुए।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नारायणपुर में सुमन कुमार सुमन जीते।

उन्हें 570 मत मिले। वहीं पिंटू कुमार हारे उन्हें 469 मत मिले। वहीं माणिकपुर के शहजादपुर से हीरा सिंह जीते। वासुदेवपुर से नागेश्वर सिंह जीते उनहें 302 मत मिले। वहीं अवधेश सिंह को 301 मत मिले।

बिहपुर : लत्तीपुर उत्तर पंचायत से पांच मतों से जीते निरंजन शर्मा

प्रखंड के लत्तीपुर उत्तर पंचायत के पैक्स चुनाव में निरंजन शर्मा ने निकतम प्रत्याशी अजय कुमार सिंह को पांच मतों से पराजित कर दिया। अजय कुमार सिंह को 444 मत मिले जबकि निरंजन शर्मा ने 449 मत प्राप्त किए। जबकि 20 मतों को अमान्य घोषित किया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार ने निरंजन शर्मा के निर्वाचित होने की घोषणा की है। यहां 55 फीसदी मत पड़े।

रंगरा : सधुवा से राजेश्वर व तीनटंगा दियारा दक्षिण से सिकेन्द्र दास जीते

रंगरा चौक प्रखंड के दो पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव में सधुवा चापर पंचायत से राजेश्वर प्रसाद यादव निर्वाचित घोषित हुए। राजेश्वर यादव को 265 मत जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक यादव को 203 मत एवं मुकेश कुमार यादव को कुल 68 मत प्राप्त हुए। तीनटंगा दियारा दक्षिण से सिकेन्द्र दास निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने विनोद मंडल को 56 मतों से पराजित किया है। सिकन्दर दास को 437 मत मिले।

गोटखरीक में मिथुन जीते, अरविंद हारे

खरीक | प्रखंड के गोटखरीक, अकिदत्तपुर एवं गोटखरीक पंचायत के पैक्स चुनाव में 50.39% मतदान हुआ। चोरहर एवं खरीक बाजार पंचायत में कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा। राघोपुर पंचायत से किसी ने नामांकन दर्ज नहीं कराया था। गोटखरीक में 15 साल से काबिज अरविंद मंडल को मिथुन कुमार ने 30 वोट से शिकस्त दी। ढोड़िया-दादपुर पंचायत के राजेश यादव ने सौरभ यादव को 64 वोट से एवं अकिदत्तपुर पंचायत के प्रदीप कुमार ने देवनारायण मंडल को 107 मत से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights