नवगछिया में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद तीन किलोमीटर के दायरे में 15 मेडिकल टीम रोज सर्वे कर रही है। मंगलवार तक सर्वे पूरा हो जायेगा। रविवार को भागलपुर से स्कैनिंग करने वाली टीम नवगछिया पहुंची। यह टीम शहर के सील किये हुए 17 वार्डों के सभी 40 हजार लोगों की जांच करेगी।

एक दिन में 200 लोगो का स्कैनिंग किये जाने का आदेश है। रविवार को किसी का नमूना नहीं लिया गया। वहीं नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती मरीजों का इलाज किया जा रहा

चिकित्सक डॉ. देवव्रत ने बताया कि स्कैनिंग टीम नवगछिया आ गयी है। सोमवार से सभी घरों में जाकर स्कैनिंग का काम शुरू किया जाएगा। वहीं रविवार को मेडिकल टीम ने राजेंद्र कॉलोनी के वार्ड पांच और वार्ड छह में जाकर घर-घर सर्वे कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

नवगछिया में 47 लोगों का अबतक लिया गया है ब्लड सेम्पल, 18 की रिपोर्ट निगेटिव, 29 की नहीं आई है रिपोर्ट

नवगछिया में चार अप्रैल को कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद अबतक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 47 लोगों का ब्लड सेम्पल जांच के लिए भेजा गया था. पांच अप्रैल को कि पीड़ित के संपर्क के आए परिजन व स्वास्थ्य कर्मी सहित 14 लोगो की जांच हुई थी. सात अप्रैल को पीड़ित के एक रिश्तेदार एवं तीन परिजनों की पुनः जांच हुई थी. जिसमे सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया था. इसके बाद तीन लोगों की जांच स्वास्थ्य विभग द्वारा की गई. जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई. इसके अलावा शुक्रवार को दस एवं शनिवार को 19 लोगों का ब्लड सेंपल जांच के लिए लिया गया. जिसकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आयी है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि दस लोगो की जांच रिपोर्ट देर रात तक आने की संभावना है. 19 लोगों की जांच रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *