नवगछिया : बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर और प्रदेश कार्यालय के आदेशानुसार जिला राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया ने सभी प्रखंड कार्यलय में बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया। जिसमें पंचायत स्तर, प्रखंड स्तर के कार्यक्रताओं ने भाग लिया।

नवगछिया प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव एवं संचालन नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद ने किया। कार्यक्रम में जिला प्रधान महासचिव संजय कुमार मंडल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो, मोहिउद्दीन, ने भी भाग लिया। वहीं खरीक प्रखंड में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भाग लिया।

 राजद के प्रदेश महासचिव सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा-जदयू की गठबंधन वाली लुटेरी सरकार प्रीपेड मीटर के नाम पर बिहार की भोली भाली जनता को कंगाल बनाने पर आतुर है। प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाकर सरकार जनाता के साथ अत्याचार कर रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *