बिहपुर : प्रखंड के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। इसको लेकर लड़की की मां ने थाने में प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया है। जिसमें उसने जयरामपुर के विराट चौधरी को आरोपी बनाया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 359
अपने आरोप में बताया है कि मेरी लड़की अपने ममेरी बहन के बेटे की शादी में 27 अप्रैल को रोहियामा थाना बेलदौर जिला खगड़िया गई थी । वही शादी के बाद 4 मई को जब खाना खाने को लेकर खोजने लगे तो मेरा मोबाइल व बेटी का कुछ पता नहीं चला ।

5 मई को मेरे छोटे बेटे के मोबाइल पर फोन आया की बेगूसराय में विराट के साथ काली मंदिर में है। हमलोगों ने काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

