नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड के नवगछिया स्टेशन के पूर्वी समपार पर मंगलवार दोपहर भीषण जाम के कारण रेल ट्रैक भी जाम हो गया। इस दौरान पटरी पर कई गाड़ियां फंस गयीं। रेलकर्मी के काफी प्रयास के बाद भी वाहन टस से मस नहीं हुए। समपार के दोनों फाटक खुले रह गए। इसी दौरान डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी आ गयी। जिससे वाहन चालकों के होश उड़ गए। अफरातफरी मच गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

रेल पटरी पर फंसी बाइक पर सवार यात्री डरकर बाइक छोड़ कर भाग खड़े हुए। समपार पर कई लोग अपनी बाइक छोड़कर भाग गये। इसी दौरान रेलकर्मियों नें लोगों के सहयोग से खींच-खींचकर वाहनों को रेल पटरी से हटाया और खुले फाटक के बीच इमरजेंसी फाटक देकर ट्रेन को निकाला गया। ट्रेन के गुजरने के दौरान बड़ी संख्या में लोग दोनों ट्रेनों के बीच फंसे थे। वहीं स्टेशन प्रबंधक एनके तिवारी ने कहा कि जाम के कारण फाटक नहीं लगने की स्थिति में इमरजेंसी फाटक लगाकर ट्रेनों को निकाला जाता है।

एक किलोमीटर तक लगा था जाम

समपार पर भीषण जाम के कारण दक्षिण में मकंदपुर और अस्पताल तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी। बाजार में भी जाम के कारण अफरातफरी का माहौल था। जाम में कई वाहन फंसे थे। जाम के कारण कई कॉलेजों की छात्राएं रेल पटरी पैदल पार कर रही थीं।

रेल रैक के कारण लगता है जाम

नवगछिया में जब भी रैक लगता है तो सामान लादकर जाने वाले ट्रकों, ट्रैक्टरों के चालकों की मनमानी के कारण जाम लगता है। यह जाम घंटों तक लगा रहता है।

रेल ओवरब्रिज बनाने की उठ रही है मांग

रोजाना घंटों जाम में फंसने से परेशान लोगों ने अधूरे रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है। भाजपा जिला अध्यक्ष बिनोद मण्डल ने दो दिन पूर्व उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर रेल ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है। वही पार्षद मुन्ना भगत, मुकेश राणा ने भी सरकार से जल्द से जल्द आरओबी बनवाने की मांग की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet