नारायणपुर। प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर निवासी मैट्रिक परीक्षा की टॉपर मौसम कुमारी को उनकी शानदार सफलता पर सम्मानित किया गया। जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के मुखिया नीतीश कुमार ने उनके आवास पर पहुंचकर 10 हजार रुपये का चेक और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
Total Downloads: 47
मौसम कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में कुल 471 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने जिले में दसवां स्थान हासिल किया, वहीं नारायणपुर प्रखंड की टॉपर भी बनीं। मौसम, नीरज ठाकुर की पुत्री हैं।
सम्मान समारोह के दौरान मुखिया नीतीश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं। उन्होंने मौसम कुमारी की सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर ब्रजेश नागर, जितेंद्र कुमार, बिंदेश्वरी शर्मा, अच्छेवर नागर, मुरारी शर्मा, सुधीर शर्मा, जयहिंद शर्मा, दीपक, सूरज, सुधीर और रणवीर सहित कई लोग मौजूद थे।
मौसम कुमारी की इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए आगे की पढ़ाई में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
