नवगछिया । पंचायतीराज विभाग की ओर से आयोजित प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण रंगरा चौक प्रखंड सभागार में समापन हुआ।

सोमवार से बुधवार तक चलने वाले प्रशिक्षण में पहले दिन उपमुखिया, दो पंचायत के वार्ड सदस्य और पंचायत समिति दूसरे दिन चार पंचायत और तीसरे दिन चार वार्ड सदस्यों को बिहार पंचायतीराज अधिनियम 2006 संशोधन एवं संबंधित नियमावली पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का समापन प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्नू भारती के द्वारा किया गया, वहीं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सतीश कुमार तिवारी ने जनप्रतिनिधियों को नियम संशोधन की जानकारी दिए प्रशिक्षण में पंचायत सचिव रामविलास रविदास, अमर राज, दीपक कुमार, सुनील कुमार  और कार्यपालक प्रिंस कुमार, कुणाल कुमार, मोहन पोद्दार, अलख झा, सक्षम गुप्ता  मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *