नवगछिया : आज गणेश महोत्सब के दूसरे दिन भगवान गणेश की आराधना के लिए पंडाल में सुबह से भक्तो का ताता लगा रहा है। इस बार नवगछिया में भगवान गणेश की प्रतिमा “चतुर्भुज” के रूप में स्थापित की गयी जिसमे बाजार के ह्रदय स्थान कहे जाने वाले जगह जो कि बाल-भारती स्कूल के समीप है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 564

कमिटी से रवि शर्मा ने बताया कि यहां सुबह और शाम भगवान गणेश की आरती की जाती है। लेकिन आज देर शाम पंडित अमर शर्मा के सानिध्य में मुख्य यजमान प्रभात चिरानिया सपत्नी के द्वारा महाआरती का आयोजन हुआ जिसमे सैकड़ों की संख्या में माताओ ने भाग लिया |

पंडाल में उपस्थित भक्तों के उत्साह देखते ही बन रहा था । यह पर्व श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया जाता है  नवगछिया के मंदिर में भी गणेश चतुर्थी पर पूजा-अर्चना की गई

आज सुबह दूर्वा अर्पण भक्तो ने किया वही कमिटी के रवि शर्मा ने बताया कि कल संध्या 4 बजे बिसर्जन का कार्यक्रम शुरू होगा जिसमे हर साल की तरह इस बार भी मटका फोर का आयोजन होना है जिसमे जीतने वाले को कमिटी के तरफ से ईनाम दिया जायेगा फिर प्रतिमा को बाजार के मुख्य मार्ग होते हुए गौशाला के तालाब में विषर्जन किया जायेगा | मौके पर दिनेश केडिया, अमित चिरानिया, भोला शर्मा, शम्भु चिरानिया, टिल्लू चिरानिया, मोहन पोद्दार, चंद्रशेखर शर्मा, अतन सिंह, विकाश चिरानिया, बंटी चिरानिया, माधव आदि थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *