नवगछिया के बाबा बिशु राउत सेतु पर शुक्रवार को प्रतिबंधित पक्षी व्हाइट ब्रेस्टेड वाटर हेन के साथ दो आरोपित को वनपाल ने गिरफ्तार किया। आरोपी कटिहार जिला के फलका थाना के बालू टोला निवासी अरूण मिर्धा और कालिया मिर्धा है। वनपाल प्रमोद कुमार के नेतृत्व में दोनों को बाबा बिसुराउत सेतु के पास कोसी नदी के पास गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में वनपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि नदी किनारे प्रतिबंधित पक्षी नदी में जाल डालकर पकड़ते हैं और पक्षी को बेच देते हैं या खा लेते हैं। सूचना के सत्यापन के लिए वनरक्षी सुबोध कुमार, शुभम कुमार, अमन कुमार, उत्तम कुमार, राकेश कुमार के साथ छापेमारी की तो नदी किनारे दोनों को पक्षी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ करने पर इन दोनों ने बताया कि पक्षी पकड़ने के लिए नदी में जाल भी डाला गया है। दोनो आरोपित की निशानदेही पर जाल भी बरामद किया गया। इस संबंध में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपित को नवगछिया न्यायालय में उपस्थित किया गया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *