नारायणपुर। प्रखंड के नगरपारा दक्षिण पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को जमीन पर मकान बनाने में कुछ लोगों से विवाद हो गया। नारायणपुर निवासी लाभुक कुद्दुस अली ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह, सीओ अजय कुमार सरकार और बीडीओ हरिमोहन कुमार ने मामले का समाधान किया। आवेदक ने नूनू सिंह सहित तीन अज्ञात के खिलाफ बाधा उत्पन्न को लेकर भवानीपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
