नारायणपुर। नवोदय विद्यालय नगरपारा में सोमवार को महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका दीप प्रज्वलन व स्वागत गान से प्रथम बैच का उद्घाटन मुखिया अन्नपूर्णा देवी व प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार झा ने किया। किसी भी कारण से स्कूल छोड़ चुके बच्चियां और बेरोजगार महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लए छह माह की ट्रेनिंग दी जाएगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की ओर से विद्यालय में स्किल हब केंद्र खोला गया है। इसमें तीस महिलाओ को प्रशिक्षण देना है। प्रशिक्षिका डी चक्रबर्ती, विद्यालय के शिक्षक अजीत कुमार,अमूल्य वर्मा व बीसी झा ने जानकारी दी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
