बिहपुर प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत के वार्ड-9 बिक्रमपुर महादलित टोला में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग से शिवनारायण दास का बंद घर समेत तीन लाख की संपति जल गई। घटना की सूचना सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रमोद उर्फ लालू सिंह ने फोन से अंचल- कार्यालय व थाने को दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
इसके बाद पुलिस पदाधिकारी व राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सरपंच लालू सिंह ने कहा कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग अन्य घर भी जल गए होते। आग लगने से जले घरेलू सामाना को दिखाता पीड़ित परिवार।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
