गोपालपुर – इस्माइलपुर प्रखंड के बीईओ के के सिंहा द्वारा शिक्षक नियोजन से संबंधित फोल्डर जमा नहीं करने के कारण इस्माइलपुर प्रखंड के एक मात्र पंचायत सचिव नंदकिशोर यादव पर इस्माइलपुर थाना में मामला दर्ज कराने के बाद से ही फरार हो गये. पंचायत सचिव नंदकिशोर यादव ना तो पंचायतों में आ रहे हैं और ना ही प्रखंड मुख्यालय.

Whatsapp group Join

जिस कारण पंचायतों से लेकर प्रखंड कार्यालय तक का कार्य बाधित हो रहा है. इस बारे में बीडीओ इस्माइलपुर अनिल कुमार ने बताया कि शिक्षक नियोजन का फोल्डर नहीं जमा करने के कारण बीईओ ने मामला दर्ज करवाया है.

परन्तु अभी इस मामले की जाँच होना अभी बाकी है. परन्तु प्रखंड में मात्र एक पंचायत सचिव कार्यरत हैं. जिनके नहीं आने से पाँच पंचायतों के काम प्रभावित हो रहे हैं. थानाध्यक्ष मणि पासवान ने बताया कि मामला पंचायत सचिव पर दर्ज करवाया गया है. मामले की जाँच की जा रही है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *