नवगछिया। ढोलबज्जा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत कई महीनों से बंद पड़े लैब को चालू कराने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सह ढोलबज्जा एपीएचसी के रोगी कल्याण समिति के सदस्य प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया ने भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा को फोन कर व आवेदन प्रेषित कर अतिशीघ्र लैब चालू कराने की मांग की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
उन्होंने सीएस को बताया कि अस्पताल में मार्च महीने से ही लैब टेक्नीशियन कार्यरत है लेकिन लैब से संबंधित विभिन्न उपकरणों के अभाव के कारण किसी भी प्रकार का जांच नहीं हो पाती है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
