नवगछिया/नारायणपुर। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का रात्रि में निर्वाचन प्रेक्षक श्री उमेश नारायण पांडे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।
Total Downloads: 163
निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं — जैसे पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, रैंप, शौचालय आदि — सुव्यवस्थित पाई गईं। प्रेक्षक महोदय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान के दिन किसी प्रकार की लापरवाही न हो और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान सम्पन्न कराया जाए।
इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती खुशबू कुमारी, तथा थाना अध्यक्ष श्री शंभू कुमार उपस्थित थे।
इसके अलावा मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक श्री दीपक कुमार, श्री अभिमन्यु गोस्वामी, तथा सेक्टर पदाधिकारी श्री संतोष कुमार भी मौजूद रहे।

