रगरा : थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर मंगलवार की रात दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। बताया जाता है कि गोलीबारी में एक पक्ष के 2 लोग घायल हो गए हैं। वहीं गोली की आवाज सुनकर डर से एक वृद्ध महिला बेहोश हो गई। घायलों में प्रकाश मंडल व फूइया मंडल का नाम सामने आ रहा है।

दोनों तरफ से करीब 10 राउंड गोली चलने की बात बताई जा रही है। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर दोनों पक्षों में 1 वर्ष पूर्व से विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद हुआ था।

नीरो मंडल ने अपने तीन चार सहयोगियों के साथ मिलकर पड़ोस के ही प्रकाश मंडल के घर पर अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी। इसमें बारूद लगने से उक्त दोनों घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए तत्काल ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया। गोलीबारी से गांव दहल उठा और इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर रंगरा थानाध्यक्ष आरके सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि पुलिस रात में गांव में डटी हुई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *