नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद द्वारा बाजार में प्लास्टिक के खिलाफ चल रही छापेमारी के दौरान बाजार के नोनियापट्टी में कुछ लोगों द्वारा छापेमारी दल के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और सरकारी कार्य में बाधा डाली गयी।
Total Downloads: 388
नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल के निर्देश पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रशासक सुमित्रानंदन ने इस संबंध में नवगछिया थाना में नोनियापट्टी निवासी सूरज महतो सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में बताया गया है कि नगर परिषद टीम द्वारा बाजार में प्लास्टिक उपयोग करनेवालों के खिलाफ छापेमारी की जा रही थी।
इस दौरान नोनियापट्टी में छापेमारी करने गयी टीम के साथ वहां के सैकड़ो लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। वहां पर सूरज महतो के कहने पर आये लोगो ने छापेमारी कर रहे लोगों को सरकारी कार्य करने से रोका और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

