नवगछिया। अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में इस वर्ष चार बार 123 प्रकार की दवाई मुख्यालय से भेजी गई जबकि अस्पताल में इस समय 113 प्रकार की दवाई उपलब्ध है। अस्पताल के डीएस डॉ एके सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में सभी जरूरी दवाई उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में दवा की खरीद नहीं होती है।
Total Downloads: 388
जिला में ही दवा की खरीद की जाती है। उन्होंने बताया कि दवा देने के बाद दवा वितरण पंजी और इमरजेंसी के आकस्मिक पंजी पर दर्ज किया जाता है। ओपीडी को छोड़कर इमरजेंसी का दवा वितरण का रिकार्ड चिकित्सक के नाम के साथ दर्ज किया जाता है।
अस्पताल प्रबंधक अमित ने बताया कि दवाई वितरण लाइन लगाकर किया जाता है, जिसकी निगरानी अस्पताल उपाधीक्षक करते हैं। दवाई वितरण के बाद खत्म होने से पूर्व ही दवाई मंगाई जाती है। अस्पताल में इतनी लोगों की भीड़ जुटती है कि दवा बचती ही नहीं है।

