नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अप्रैल में फरार हुए प्रेमी युगल को भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले में युवती की मां ने गांव के ही युवक और उसके परिजनों पर शादी की नीयत से पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
मामले के आईओ दारोगा मनीष कुमार ने प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया। लड़की का न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया गया और आरोपी नीतीश कुमार यादव को पीएचसी नारायणपुर में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
