नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र से फसल लूट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया गया कि पीड़ित रूपेश कुमार साहू ने इस्माइलपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
आवेदन में उल्लेख किया था कि 20 फरवरी को श्याम मंडल व उसके साथियों ने मिलकर उनके खेत में तैयार सरसों फसल को लूट लिया. पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मुख्य आरोपी श्याम मंडल को गिरफ्तार किया. श्याम मंडल का आपराधिक इतिहास है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
