नारायणपुर | झंडापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने भ्रमरपुर निवासी एक किशोर और उसके दो दोस्तों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि बीते मंगलवार की रात तीनों आरोपी मेरी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। कुछ दिन पूर्व ही नामजद आरोपियों ने धमकी दी थी कि तुम्हारी बेटी का अपहरण कर लेंगे। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
