नवगछिया| जगतपुर के पास बुधवार की देर रात फॉर्चून के कार्टन लदे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रक भागलपुर की ओर से नवगछिया की ओर जा रहा था। गाड़ी में लोड फॉर्च्यून तेल भी वहां फैल गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 58
इस दौरान सड़क किनारे बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर परबत्ता थाने की पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। चालक ने बताया कि वह कोलकाता से फॉर्चून लेकर पूर्णिया जा रहा था। इधर, हादसे के बाद विक्रमशिला पहुंच के पहुंच पथ पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने धीरे-धीरे गाड़ियों को निकाला।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
