बिहपुर । फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष आरके चौरसिया और अधीक्षण अभियंता शशिकांत सिन्हा ने मंगलवार को लत्तीपुर-नारायणपुर जमींदारी गंगा तटबंध का जायजा लिया।

हालांकि बांध पर अभी पानी का दबाव नहीं है। कुछ रेनकोट बने हैं। जिसको भरने का निर्देश दिया गया है। इस मौके बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल के एसडीओ  धीरेन्द्र कुमार व जेई कवि रंजन कुमार भी मौजूद थे।

दर्जनों गांव को बाढ़ की चपेट से बचाने वाला जमींदारी बांध पूरी तरह सुरक्षित है। बांध की दिन-रात संवेदक व पदाधिकारियों द्वारा निगरानी की जा रही है। संवेदक द्वारा फ्लड फाइटिंग के लिये बोरा का भंडारण किया गया है। लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *