नारायणपुर । प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र का बीरबन्ना गांव से मंगलवार की रात चार बकरों की चोरी हो गई। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार को बीरबन्ना निवासी सबीना खातून और एक और महिला ने सूचना देते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना पर आरोपी मेघु सहनी निवासी एकनियां गांव मानसी थाना क्षेत्र को चार बकरों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गुरुवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा जाएगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
