नवगछिया प्रखंड के रंगरा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को पुलिस ने बकरी चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी श्रवण कुमार ज्ञानी दास टोला के गुरुदेव मंडल के पुत्र हैं। दूसरे आरोपी बिहारी कुमार उसरहिया के नरेश पासवान के पुत्र हैं।
Total Downloads: 163
ग्राम नवटोलिया में बोबी मंडल के घर से दो बकरियां चोरी की गई थीं। चोर मोटरसाइकिल पर बकरियों के साथ भाग रहे थे। सूचना मिलते ही रंगरा थाना की पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को कटोरिया स्टेशन से पकड़ा गया।
नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार झा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे अपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

