नवगछिया । आरा बक्सर के बीच रघुनाथपुर स्टेशन पर आनंद विहार से डिब्रूगढ़ कामख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद गुरुवार को नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें नवगछिया कई घंटे विलंब से पहुंची। विलंब से ट्रेन पहुंचने के कारण यात्री काफी परेशान रहे। ट्रेन में बरौनी स्टेशन के 26 यात्री, बेगूसराय स्टेशन के 29 यात्री, खगड़िया स्टेशन के 33 यात्री, मानसी स्टेशन के 09 यात्री एवं नवगछिया स्टेशन के 25 यात्रियों का रिजर्वेशन था।

दुर्घटना के बाद नवगछिया स्टेशन पर हेल्पलाइन भी नंबर भी जारी किया है। दुर्घटना के बाद स्पेशल पैसेंजर रिलीफ नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बनाकर चलाया गया। जो नवगछिया लगभग 9 घंटे विलंब से पहुंची। इससे बिहपुर के दो यात्री उतरे। इसके अलावा राजधानी एक्सप्रेस नवगछिया 4:30 घंटा विलंब से पहुंची। राजधानी एक्सप्रेस का समय नवगछिया में सुबह 8: 24 मिनट है। इसी तरह से महानंदा एक्सप्रेस 12 घंटे विलंब से चल रही थी। गुवाहाटी जाने वाली बीकानेर एक्सप्रेस 10 घंटे विलंब से चल रही थी।

सीमांचल एक्सप्रेस 13 घंटे चल रही थी। वहीं डिब्रूगढ़ से लोकमान्य तिलक जाने वाली एलटीटी एक्सप्रेस को आसनसोल के रास्ते गया होते हुए ले जाया गया। नवगछिया में कई ट्रेनों के रूट बदलने के कारण लोग परेशान रहे। महानंदा एक्सप्रेस और बाड़मेर एक्सप्रेस भी गया होते जाएगी। सीमांचल एक्सप्रेस को सासाराम होते हुए दीनदयाल उपाध्याय जाने का रूट में दिया गया है। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस आरा होते हुए दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन जाएगी और राजधानी को आरा होते हुए दीनदयाल उपाध्याय के रूट में जाना है।

स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण यात्रियों को थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन फिर भी सभी यात्री ट्रेन से अपने गंतव्य स्थान पर चले गए। स्पेशल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों को लेकर गयी। इसके पहले बरौनी में ट्रेन के सभी यात्रियों को रेलवे ने नास्ता करवाया।

नवगछिया बिहपुर के बीच ट्रेन में बच्ची का किया इलाज

सोनपुर रेलवे द्वारा बताया गया कि स्पेशल ट्रेन में चल रही स्वास्थ्य टीम ने नवगछिया रेलखंड के बीच एक बीमार बच्ची का इलाज भी किया गया।

दुर्घटना में बाल-बाल बचे बिहपुर के पिता-पुत्र

बिहपुर अमरपुर निवासी सुभाष साह और उनके पुत्र दुर्घटना में बाल-बाल बचे। वे अपने पुत्र के साथ दिल्ली आंख दिखाकर लौट रहे थे। वे इंजन के बाद पहले डिब्बे में थे। दोनों को मामूली चोट लगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *