नवगछिया : खरीक थाना के बगड़ी में शुक्रवार तड़के खगड़िया जिले की 20 वर्षीय युवती की उसके प्रेमी ने गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी युवक ने भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी ने बगीचे में घटना को अंजाम दिया और वह भी वहीं पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था।

सुबह ग्रामीणों ने लड़की का शव और आरोपी को बेहोश अवस्था में देख परिजनों को सूचना दी। गम्भीर अवस्था में युवक को परिजन चुपचाप खगड़िया जिला में इलाज कराने लेकर चले गए। सूचना पर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने युवक को लाकर अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे मायगंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। घटनास्थल से पुलिस को गमछा भी मिला है।

हत्यारोपी कन्हैया यादव (40) ने अर्धबेहोशी की अवस्था में बताया कि वह चार साल से पिपरा, खगड़िया की युवती से प्रेम करता था। लेकिन उसका प्रेम-प्रसंग किसी और से चल रहा था। इसीलिए पिपरा से लाकर उसकी हत्या कर दी और खुद भी जान देने का प्रयास किया। कन्हैया शादीशुदा है। उसे दो पुत्री है। वहीं चर्चा है कि लड़के के प्ररिवारवालों ने ही दोनों को मारने का प्रयास किया था।

मां ने कहा, बेटी के हत्यारे को मिले फांसी की सजा

बेटी की हत्या किए जाने की जानकारी मिलने पर नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल पहुंचे लड़की माता-पिता फूट-फूटकर रोने लगे। कहा कि जिसने मेरी बेटी की हत्या की है, उसे फांसी की सजा मिले। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री नौरंगा कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। वह कब वहां से लड़के के साथ गई, पता नहीं चला। वह गुरुवार की सुबह 11 बजे से लापता थी। बताया कि युवती की शादी पन्सलवा में तय की गई थी और एक माह बाद शादी होने वाली थी।

इसके पहले ही उसकी हत्या हो गई। परिजनों ने कहा कि मामले की जांच हो। वहीं इस संबंध में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मामला अभी तक प्रेम प्रसंग का लग रहा है घटनास्थल से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है। जांच और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *