नवगछिया । नवगछिया थाना श्रीपुर में रविवार को बच्चों के बीच लड़ाई में तीन बच्चों को लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
Total Downloads: 87
घायल दीपा ने बताया कि बच्चों बच्चों के पढ़ाई में लड़ाई में जब वह अपने भाई को बचाने गयी तो डोली कुमारी, कविता देवी, प्रियंका देवी, सुधीर कुमार और छोटू कुमार ने मुझे मारना शुरू किया। जब मेरी बहन रिमझिम मुझे बचाने आयी तो उसको भी मारा। उन लोगों ने तीनों भाई बहन को मार-मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल दोनों बहन दीपा, रिमझिम और भाई अभिषेक सभी पिता रविंद्र प्रसाद सिंह को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपा के सिर पर गम्भीर चोट लगने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

अस्पताल में इलाज के बाद दीपा को बेहतर चिकित्सा के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। वहीं अनुमंडल अस्पताल में अभिषेक और रिमझिम का इलाज चल रहा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि नवगछिया थाना में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
