नवगछिया । गोपालपुर विधानसभा के रंगराचौक प्रखंड के तिनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय, तिनटंगा दियारा में संस्कृताचार्य डॉ. शिवनाथ रविदास उर्फ चहकनाथ भागलपुरी के निर्देशन में बच्चों ने नाटक द्वारा बाल विवाह न करने का संकल्प लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 372
बच्चों ने खेल-खेल और जीवंत गतिविधियों के माध्यम से मॉकड्रिल कर बाल विवाह जैसी कुरीतियों और कानूनी अपराध पर करारा प्रहार किया। सूरज, मोनू, सोनू, आदित्य, शिवम, अभिषेक, मधुप्रिया, चांदनी,
पूजा, कोमल, सुप्रिया, खुशबू, ब्यूटी, विश्वात्मा, वैष्णवी, मौसम, सोनाक्षी आदि बच्चे-बच्चियों ने अपने दमदार अभिनय करके बालविवाह का खुला विरोध किया। सबों ने संकल्प लिया कि पहले पढ़ाई फिर सगाई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
