नवगछिया । भारत स्काउट और गाइड के तत्वाधान में बाल भारती विद्यालय गोशाला रोड एवं बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

रैली में दोनों विद्यालयों के दो सौ छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। मतदाता जागरूकता अभियान की रैली को प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में छात्र एवं छात्राओं ने बैनर, पोस्टर, तख्ती और स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। रैली नवगछिया बाजार प्रोफेसर कॉलोनी होते हुए विद्यालय पहुंची। पहले मतदान फिर जलपान, सब काम छोड़ दो, आप पहले वोट दो, वोट दो वोट दो अपना कीमती वोट दो आदि स्लोगन से पूरा बाजार गूंज उठा। सचिव अभय प्रकाश मुनका, प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल, स्काउट शिक्षक विकास पांडे, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद आदि भी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *