नवगछिया : कश्मीर के पुलवामा में भारतीय जवानों के शहीदों की याद में बजरंग दल द्वारा जन आक्रोश रैली एवं कैंडल मार्च निकाला गया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया गया. इसमें नवगछिया के हजारों युवाओं ने भाग लिया जिसमें मुस्लिम बंधुओं ने भी शहीदों के प्रति आक्रोश दिखाया और शहीदों क़े आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया.

युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और भारत सरकार से जल्द बदला लेने का आह्वान किया. जुलूस में हजारों युवा शामिल हुए जो मिल टोला के समुदाय भवन से महाराज जी चौक से बाजार भ्रमण करते हुए नवगछिया स्टेशन परिसर में पुतला दहन एवं मौन धारण किया गया. इसमें बजरंग दल के नगर संयोजक प्रभास कुमार द्वारा नेतृत्व किया गया जिसमे मिल टोला के युवाओं का काफी योगदान रहा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *