नवगछिया। नवगछिया में बढ़ती ठंड को देखते हुए बाबा गणिनाथ सेवा समिति की ओर से सोमवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण नयाटोला वार्ड नंबर 27 में विधवाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों के बीच किया गया।
Total Downloads: 173
बताया गया कि नवगछिया के युवा समाजसेवी संतोष मेहता ने समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती से फोन पर संपर्क कर बढ़ती ठंड के मद्देनजर दिव्यांग लोगों के लिए कंबल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। अनुरोध पर तत्परता दिखाते हुए समिति अध्यक्ष ने कंबल एवं मोजे उपलब्ध कराए।
इसके बाद समिति के सदस्यों को भेजकर जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं मोजे का वितरण कराया गया। सेवा समिति ने आम जनता से भी अपील की है कि ठंड के इस मौसम में वे यथासंभव जरूरतमंद लोगों की सहायता करें।

इस अवसर पर सेवा समिति के सदस्य धर्मेंद्र कुमार साह, सुमित कुमार, संतोष कुमार, करण बाल्मीकि सहित अन्य लोग उपस्थित थे
