अपराधियों ने पत्र के माध्यम से खरीक बाजार के किराना दुकानदार अनंत कुमार उर्फ मंटू चौधरी से दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। पत्र में अपराधियों ने दी धमकी दी है कि अगर रंगदारी नहीं दी तो तुम्हारे बेटे को जान से मार देंगे। इससे दुकानदार पूरा परिवार दहशत में है। देर शाम दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

Whatsapp group Join

पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को बताया कि निजी मकान में किराना का दुकान चलाते हैं। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने आया तो ताला की कड़ी में एक कागज रखा था। खोलकर देखा तो उसमें लाल कलम से लिखा था कि नमस्कार मंटू जी, अगर तुमको यहां दुकान चलाना है तो तुम लाल कपड़े में घर के पीछे खाली मैदान में दो लाख रुपए 24 दिसंबर को रख देना।

अगर तुम ऐसा नहीं किया तो तुम्हारे बेटे की हत्या कर देंगे। बदमाश की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि 15 वर्ष दुकानदार के बड़े भाई की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *