नवगछिया – हमें अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए अपनी सोच को बदलना होगा. उसे सकारात्मक बनाना होगा. सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. इस महाविद्यालय के विकास के लिए विश्वविद्यालय हमेशा तत्पर है और रहेगा। ये बातें तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल अरुण कुमार सिंह ने रविवार को स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में बहुद्देश्यीय प्रशाल के लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही. विशिष्ट अतिथि परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज ने बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में नवनिर्मित बहुद्देश्यीय प्रशाल की आवश्यकता और इसकी उपयोगिता की जानकारी दी.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

साथ ही महाविद्यालय के लगातार उन्नति करते रहने की मंगलकामना की. स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के नवनिर्मित दो बहुद्देश्यीय प्रशाल का परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज और तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल अरुण कुमार सिंह ने रविवार को फीता काटकर उद्घाटन किया.

इससे ठीक पहले कॉलेज परिसर में पांच महोगनी के पौधों का पौधरोपण भी किया गया. इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष सह प्रताप विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ उग्र मोहन झा, सचिव सह सीनेट सदस्य डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह गंगा, प्रधानाध्यापक मो नईम उद्दीन, पूर्व कुल सचिव डॉ महावीर साहा, सिया शरण पोद्दार सहित कॉलेज के सभी शिक्षक और कर्मी एवं छात्रों के साथ साथ श्रीशिवशक्ति योगपीठ के लगभग आधा दर्जन आचार्य भी मौजूद थे. मौके पर महाविद्यालय सचिव सह सीनेट सदस्य डॉ मृत्यंजय कुमार सिंह गंगा ने काफी कम समय में बहुद्देश्यीय प्रशाल और स्थायी बेंच डेस्क के निर्माण के लिए इसके निर्माता को धन्यवाद देते हुए इसकी उपयोगिता पर चर्चा करते हुए बताया कि यह बहुद्देश्यीय प्रशाल 3 फरवरी से प्रारंभ होने वाली इंटर की परीक्षा में तो सहायक होगा ही, आगे भी होने वाली

सभी परीक्षा के साथ साथ किसी भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम और सेमिनार जैसे कार्यक्रम भी आसानी से सम्पन्न हो सकेंगे. इस लोकार्पण कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव रामानंद सिंह और अध्यक्ष अनिल यादव ने किया. मौके पर सभी अतिथियों का स्वागत पूर्व प्रधानाध्यापक प्रो विजय कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक प्रो मो नईम उद्दीन ने किया

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet