बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने बभनगामा वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार की शाम हुई गोलीकांड के दो नामजद को घर से  गिरफ्तार कर लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी विधान शर्मा और उसकी पत्नी सविता देवी हैं। गोलीकांड के एक और नामजद हिमांशु शर्मा फरार हो गया है। उसे भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

इस गोलीकांड के बाबत घायल वेदानंद शर्मा की बहू आरती कुमारी ने केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने विधान शर्मा, सविता देवी और हिमांशु शर्मा को नामजद किया है।

अपने आरोप में बताया है कि मेरे लड़के को काला नाग कहकर चिढ़ता रहा था। इसी बात पर झगड़ा बढ़ गया। तभी विधान व सविता ने कहा मार दो गोली। इसी बात पर हिमांशु ने मेरे ससुर वेदानंद शर्मा को गोली मार दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *