बिहपुर। प्रखंड के बभनगामा वार्ड नंबर 5 में 35 वर्षीय महिला ऊषा देवी पत्नी सुनील शर्मा की घर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक महिला की पुत्री नबिता कुमारी ने दादी पर खाने में जहर मिला कर खिला देने का आरोप लगाया। महिला की तबियत बिगड़ने पर ग्रामीण चिकित्सक द्वारा घर पर ही इलाज करवाया जा रहा था।

महिला की मौत के बाद सास और पति घर छोड़कर कर फरार हो गये। पड़ोस के लोग भी अपने घर से गायब मिले। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं दिख रहा था। मृतक महिला के पांच बच्चे जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार, नबिता कुमारी, सुकृति कुमारी और सुप्रिया कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। वहीं नबिता ने नानी को फोन पर मां की मौत की सूचना दी। नबिता ने ही पुलिस को बताया की दादी ने चावल में जहर मिलाकर मां को खिला दिया। जिस कारण मां मर गई। उसने अपने पिता पर भी मां को पीटने का आरोप लगाया। सूचना पर मृतका की मां फूलो देवी और भाभी नेहा कुमारी गोगरी-जमालपुर जिला खगड़िया से बभनगामा पहुंची। इधर जैसे ही महिला की मौत की सूचना बिहपुर पुलिस को मिली की दरोगा रामप्रवेश राम और पीएसआई बिट्टू कुमार कमल मौके पर शव को कब्जे में ले लिया।

इंस्पेक्टर सह प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया शव का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। महिला को जहर खिला कर मारने की बात सामने आ रही है। उस बाबत भी पड़ताल की जा रही है। मृतक महिला के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *