नवगछिया : बराज से कोसी नदी में पानी छोड़ने की योजना को लेकर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने कोसी नदी के तटीय इलाकों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बताया कि खरीक प्रखंड के चोरहर बांध पर कोसी नदी का दबाव होने के कारण बांध की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य किया जा रहा है. जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि रविवार शाम से बाढ़ का पानी बढ़ना शुरू हो जाएगा, सोमवार को इसमें बढ़ोतरी हो सकती है.

बाढ़ पीड़ितों से पंखा झेलवाने की खबर कुछ चैनलों पर चलने के बाद खरीक बीडीओ राजीव रंजन कुमार ने कहा कि जब प्रखंड में कहीं भी बाढ़ ही नहीं आई है तो क्षेत्र के लोग बाढ़ पीड़ित कैसे हो गए। ग्रामीणों ने राघोपुर-काजीकौरैया तटबंध की मरम्मत को लेकर सड़क जाम किया था वह जगह मेरे क्षेत्र में भी नहीं है। हालांकि प्रदर्शन करने वाले लोग खरीक प्रखंड के ही थे। इसी वजह से मैं वहां गया था और लोगों को समझाकर शांत कराया था। ऐसी स्थिति में अक्सर अफसरों को भीड़ का खरी-खोटी सुननी पड़ती है।

क्षेत्र के लोगों ने मुझे इतना बड़ा सम्मान और प्यार दिया, इससे बड़ा मेरे लिए गर्व की बात क्या हो सकती है। सभी लोग हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं। मैं जब क्षेत्र भ्रमण में जाता हूं और भूख लग जाती है तो मैं लोगों से मांगकर भोजन करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन लोगों ने जाम कर प्रदर्शन किया था, उस दिन गर्मी अधिक थी। लोगों ने मुझे कहा कि सर आप भी हमलोगों के साथ चलकर देखिए कि तटबंध की स्थिति क्या है, जिसके बाद मैं ग्रामीणों के साथ राघोपुर से काजीकौरैया तक पैदल चलकर तटबंध की स्थिति को देखा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *