नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में उपेंद्र सिंह के पुत्र अशोक कुमार नामक युवक की बाढ़ के पानी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। अशोक शौच के लिए बाहर निकला था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
स्थानीय गोताखोरों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद उसके परिजनों ने रंगरा पुलिस को सूचना दी, जिसने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित परिवार अब रंगरा सीओ से मुआवजे की मांग कर रहा है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई में मदद मिल सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
