नवगछिया। बरौनी- कटिहार रेल खंड पर नवगछिया-थाना बिहपुर-कुर्सेला-कटारिया रेलखंड में बस रेड द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। विशेष टिकट जांच अभियान के तहत बस रेड द्वारा रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों पर टीम ने औचक टिकट जांच की।
टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट से यात्रा करने वाले 49 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से 14,710 रुपये से अधिक जुर्माना वसूले गए। टिकट चेकिंग अभियान में मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारी, डीसीआई,चेकिंग स्टाफ एवं रेलवे सुरक्षा बल सहित सोलह कर्मी शामिल थे।

