नवगछिया : नवगछिया बस स्टैंड के पास स्थित ऑटो पार्टस की दुकान में बीती रात आज्ञा चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है । चोरो ने दुकान का भिंडिलेटर तोड़ दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरो ने दुकान में रखे 50 हजार नगद व लाखों के सामानों की चोरी की है।

घटना के संदर्भ में दूकान के संचालक गोपालपुरथाना क्षेत्र के धरहरा निवासी संजय कुमार सिंह ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों पर चारी करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। संजय ने बताया कि सोमवार की संध्या समय अपनी दुकान को बंद

कर घर चला गया।

सुबह पांच बजे के आसपास दुकान के बगलगीर ने हमे फोन कर बताया कि आपके दुकान का भेडिलेटर टूटा हुआ है। जानकारी मिलने पर दुकान पहुचा। दुकान खोल कर देखा तो दुकान में रखे 50 हजार व लाखों के समान चोरो ने चोरी कर लिया था। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *