नवगछिया । रिंग बांध पर रह रहे कटाव परिवार को तत्काल रहने और खाने की व्यवस्था को लेकर सैदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार गौतम ने प्रशासनिक पदाधिकारी से बातचीत कर तत्काल सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 434
इस दौरान मुखिया बांध पर रहने वाले विस्थापित परिवारों से भी मिले और उनकी समस्याओं को सुना। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि बांध काटने के बाद रिंग बांध पर रह रहे विस्थापित परिवार अपने-अपने घरों को तोड़ रहे हैं।
इस कारण रात्रि से ही इनलोगों के घरों में चूल्हा नहीं जला है। ये लोग भूखे-प्यासे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन आसपास के सैदपुर के विद्यालय में ही विस्थापित की भोजन की व्यवस्था करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
