अपराधियों ने लत्तीपुर उत्तर पंचायत की महादलित मुखिया अनिता देवी के बांसा को घेरकर नरसंहार करने के इरादे से अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम दिया। मुखिया पिता अर्जुन ततमा (45 वर्ष) को घेरकर गोली मारने की घटना के बाद मुखिया की तहरीर पर पुलिस ने 15 अपराधियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया है।

दी गई तहरीर में मुखिया ने लाइट व टार्च की रोशनी में सभी अपराधियों को पहचानने का दावा किया है। मुखिया ने गांव के ही सुधीर यादव, मंटू यादव, संटू यादव, पिंटू यादव, पप्पू यादव, गजाधर यादव, बाबूलाल यादव, पप्पू यादव-2, दामो यादव, अनिल यादव, जयचंद्र यादव, सूरज यादव, मन्नू यादव और बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के छड़्ड़ापट्टी निवासी सुमन यादव व पिंकू यादव को नामजद आरोपी बनाया है।

इसमें मंटू यादव पर पहली गोली मारने और इसके बाद बारी-बारी से अन्य पर गोली मारने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मुखिया के आवेदन पर एएफआईआर दर्ज कर, पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

बिहपुर मुखिया के पिता को इसी बासा पर बदमाशों ने मारी गोली।

15-20 की संख्या में हथियार से लैस थे अपराधी

मुखिया ने तहरीर में उल्लेख किया है कि सोमवार की रात पिता खाना खाकर घर से करीब 1000 फीट की दूरी पर स्थित बांसा पर 15-20 की संख्या में हथियारबंद अपराधी आ धमके और बासा को चारों तरफ से घेर लिया। पिता को जाति सूचक गाली गलौज करते मारने पीटने लगे। पिता को जान से मारने की बात करते हुए पिता पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। पिता के मुंह, बांह व पंजे में गोली लगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *