नवगछिया। रंगरा ओपी के मुरली चौक के पास सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को सधुआ निवासी अमरेंद्र यादव की मौत हो गयी। घटना के समय वे सामान खरीदारी के लिए नवगछिया बाजार जा रहे थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
इसी दौरान उनकी बाइक में नवगछिया की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। दुघर्टना में बाइक सवार की मौकै पर ही मौत हो गयी। बाइक पर सवार अमरेंद्र यादव के भाई को भी गंभीर चोट आयी है। उनका इलाज चल रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

